फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two brothers missing from home found safe

Ambedkar Nagar News: घर से लापता दो सगे भाई सकुशल बरामद

Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two brothers missing from home found safe
अंबेडकरनगर। शहर क्षेत्र के पहितीपुर गांव निवासी सिद्धार्थ तिवारी (8) और उनका भाई आसम तिवारी (9) मंगलवार को घर से लापता हो गए। दिनभर की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस का दावा है कि कोहरे के चलते दोनों भाई रास्ता भटक गए थे। हालांकि दोनों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

पहितीपुररे जगत नारायण तिवारी उर्फ जुगुन ने सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई कि मंगलवार सुबह 7:15 बजे उनके दोनों पोते अचानक घर से लापता हो गए हैं। उन्होंने अपहरण की आशंका जताई। एसपी केशव कुमार ने पुलिस टीमें गठित कर बच्चों की बरामदगी के निर्देश दिए। सीओ सदर देवेंद्र कुमार मौर्या के मुताबिक गांव से लेकर विभिन्न स्थानों पर लगे 10 से 15 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराए गए। फुटेज में दोनों भाई चूरापुर गांव की ओर जाते दिखे। चूरापुर के पास से दोनों भाइयों को बरामद किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्चे गांव के बाहर खेलते हुए आगे चले गए थे। घना कोहरा होने की वजह से वे रास्ता भटक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed