{"_id":"3ecc047f6dd160c688109cc710031e08","slug":"two-arrested-in-soyeb-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हत्या आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्या आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार पेट्रोलपंप के विवाद में बेवाना निवासी एक विद्यालय प्रबंधक ने आठ लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। हत्या की साजिश तीन वर्ष से रची जा रही थी। इससे पहले शनिवार पूर्वाह्न डीएम विवेक के आश्वसन पर घटना को लेकर पेट्रोलियम एसोसिएशन ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते दिनों पेट्रोलपंप एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शोएब खान की जलालपुर के कासिमपुर कर्बला के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। नाराज पेट्रोलपंप व्यवसायियों ने एक दिन हड़ताल भी की थी।
विज्ञापन
मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते पुलिस प्रशासन पर बदमाशों की गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ़ रहा था। मामले का खुलासा न होने पर पेट्रोलपंप एसोसिएशन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंबेडकरनगर में शनिवार सुबह से हड़ताल भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
बाद में डीएम विवेक से पेट्रोलपंप एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुलाकात की। डीएम के आश्वासन पर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली गई थी। इस बीच शनिवार दोपहर पुलिस कार्यालय में प्रेस से मुखातिब पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द निवासी मसरूफ ने घटना को अंजाम दिलाया है।
इसके लिए आठ लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में दो शूटरों सतीश यादव पुत्र छब्बूलाल निवासी हरसम्हार थाना हंसवर व मोहम्मद शाहिद पुत्र अयाज अहमद निवासी रसूलपुर मुंडेहरा थाना हंसवर को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि सतीश के पास से नौ एमएम की एक पिस्टल व दो कारतूस व शाहिद के पास से 32 बोर की पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
बताया कि सतीश हिस्ट्रीशीटर है। उस पर विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व छिनैती के कई मामले दर्ज हैं। मोहम्मद शाहिद पर भी हत्या समेत कई अन्य धाराओं में कई केस दर्ज हैं। दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक जलालपुर एनके पाण्डेय, क्राइम ब्रांच निरीक्षक धनीराम वर्मा व उपनिरीक्षक अमित शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को पट्टी चौराहे से सलहदी मोड़ पर निजामपुर के निकट घेराबंदी कर की। उनके पास से असलहों के अलावा घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।