फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Twins die in Ambedkar Nagar within six days of vaccination

Ambedkar Nagar News: टीकाकरण के छह दिन के भीतर अंबेडकरनगर में जुड़वां बच्चों की मौत

Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Twins die in Ambedkar Nagar within six days of vaccination
जांच करने गांव पहुंचे अफसर।
अंबेडकरनगर। टांडा के पहराजपुर में टीकाकरण के छह दिन के भीतर तीन माह के जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सीएमओ और डिप्टी सीएमओ जांच करने पहुंचे। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर आशा बहू सरोज यादव को बर्खास्त कर दिया गया। एएनएम सीमा वर्मा को निलंबित किया गया और टांडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्मा को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने दूसरे बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर और कार्रवाई की बात कही है।


पहराजपुर में 26 दिसंबर को टीकाकरण कैंप लगा था। गांव निवासी अनिल कुमार के तीन माह के जुड़वां बेटों रीति और रियांश को वहीं पर (ओपीवी, पेंटा-1, रोटा-1, पीसीबी) टीका लगाया गया। 27 दिसंबर की शाम पांच बजे रियांश की घर पर ही मौत हो गई। उस वक्त टीकाकरण को लेकर शिकायत नहीं की गई थी। एक जनवरी की रात करीब 10:30 बजे रीति की भी मौत हो गई, जिसके बाद परिजन टीकाकरण पर सवाल उठाने लगे। बृहस्पतिवार सुबह अनिल की शिकायत पर अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह जांच के लिए गांव पहुंचे। रीति का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed