{"_id":"6a660221f3cc9e3f5109f174","slug":"truck-coming-from-the-wrong-direction-rams-into-a-pickup-vehicle-on-the-gorakhpur-link-expressway-two-dead-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आए ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आए ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, दो की मौत
Sun, 26 Jul 2026 06:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:18 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में हुए हादसे में पिकअप चालक सद्दाम व उसमें सवार सत्यनारायण लोधी निवासी ग्राम कमरौली, थाना कमरौली, जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के कटका क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का गलत दिशा से आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 75.600 पर लखनऊ लेन में एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि ट्रक संख्या NL-01AG-0519 गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान उसकी सामने से आ रही पिकअप संख्या UP-36AT-2015 से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में पिकअप चालक सद्दाम व उसमें सवार सत्यनारायण लोधी निवासी ग्राम कमरौली, थाना कमरौली, जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रक चालक कल्लू व खलासी संतोष वाजपेयी निवासी गोविंदनगर, कानपुर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव भेजा गया है।
विज्ञापन
कटका थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन