{"_id":"583b22724f1c1bfa3d0884ee","slug":"trolley-upturned-on-cottage-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी पर पलटी ट्रॉली, महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी पर पलटी ट्रॉली, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सम्मनपुर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली व जीप की जोरदार टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क के किनारे स्थित झोपड़ी पर पलट गई। इससे ट्रॉली की चपेट में आकर झोपड़ी में मौजूद एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चालक जीप लेकर भाग खड़ा हुआ जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृत महिला के पति ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रविवार सुबह सुरहुरपुर की तरफ से ट्रैक्टर-ट्रॉली सम्मनपुर की ओर जा रही थी। जब वह थाने से कुछ दूर आगे बढ़ी तो इसी बीच सामने से आ रही जीप से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली सड़क के किनारे बनी एक झोपड़ी के ऊपर पलट गई। उस समय झोपड़ी में सोनू की पत्नी नीतू (25) मौजूद थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को एकत्र होता देख चालक जीप लेकर भाग खड़ा हुआ जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ लोगों ने जीप को घेरने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मृतका के पति ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।