फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tribute paid to Netaji, pledged to follow his ideals

Ambedkar Nagar News: नेताजी को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 10 Oct 2024 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Netaji, pledged to follow his ideals
रामनगर स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाते सपा पदाधिकारी। स्रे
अंबेडकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय समेत विभिन्न विस क्षेत्रों में मनाई गई। सपा पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि वे एक जन नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते जनहित में जो कार्य किए लोग उन्हें आज भी याद करते हैं।
विज्ञापन

कटेहरी स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सीएम ने न सिर्फ पार्टी को ऊंचाई प्रदान की बल्कि अपने मुख्यमंत्री रहने के दौरान आम जनता के दुख दर्द को महसूस किया। राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर, सांसद लालजी वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व विधायक सुभाष राय, वरिष्ठ नेता डॉ राजेश सिंह, मुसाब अजीम, सीमा यादव, रामधीरज शुक्ल, रवि मांझी, आलोक यादव, विधानचंद्र चौधरी व श्याम नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलापुर तहसील के रामनगर स्थित पुराने कार्यालय पर पूर्व प्रमुख हीरालाल यादव व जिपं सदस्य अश्वनी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर राम अचल यादव, भीम लाल कन्नौजिया, उमाशंकर यादव, राजन कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामनगर में ही सपा आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त ने सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया की विरासत को किसी ने संभालने का कार्य किया तो वह मुलायम सिंह यादव थे। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवींद्र कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, ब्लॉक प्रमुख विकास यादव आदि मौजूद रहे। वहीं लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल में मुलायम सिंह यादव के श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed