{"_id":"6b0866a21118fcefe8048bed","slug":"trials-for-state-level-hockey-and-judo-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-169972-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रदेश स्तरीय हॉकी और जूडो के लिए ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रदेश स्तरीय हॉकी और जूडो के लिए ट्रायल आज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हॉकी और जूडो में जिले की प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर अपनी खेल क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। इसके लिए शुक्रवार को अकबरपुर स्थित एकलव्य स्टेडियम में दोनों खेलों का जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि जूनियर बालक हॉकी की प्रदेश स्तरीय समन्वय प्रतियोगिता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित सीनियर पुरुष एवं महिला जूडो प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि चयन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। जूडो में पुरुष वर्ग के आठ और महिला वर्ग के आठ भार वर्गों में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुरुष वर्ग में 50 से 90 किग्रा तक और महिला वर्ग में 40 से 70 किलोग्राम तक के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। (संवाद)