फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trees fell due to rain and thatch

Ambedkar Nagar News: आंधी-बारिश से गिरे पेड़, उड़े छप्पर

Sat, 27 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Trees fell due to rain and thatch
कासिमपुर उपकेंद्र से आपूर्ति ठप, दो दर्जन गांवों के उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। आंधी के साथ हुई बारिश ने शनिवार को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं से कहीं टिन शेड व छप्पर उड़ गए तो कहीं सीमेंटेड शेड ढह गए। कई जगहों पर पेड़ व डाल गिरने की भी घटनाएं हुईं। शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। विद्युत उपकेंद्र कर्बला कासिमपुर से आपूर्ति ठप हो गई जिससे लगभग दो दर्जन गांवों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। अकबरपुर नगर समेत विभिन्न बाजारों में बारिश से जलभराव हो गया।
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बारिश का दौर चला। दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए। चारोंं तरफ अंधेरा छा गया। कुछ ही देर बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। वैसे तो यह सिलसिला लगभग एक घंटे तक ही चला लेकिन इतनी देर में ही कहीं पेड़ धराशायी हो गए तो कहीं बिजली खंभे व जर्जर तार टूटकर गिर पड़े। दोस्तपुर मार्ग स्थित भगवान शंकर मंदिर स्थित विशालकाय पेड़ ट्रांसफाॅर्मर पर गिर पड़ा। इससे एक तरफ जहां क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो वहीं काफी देर तक के लिए संबंधित मार्ग पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

गौहन्ना के निकट जामुन का पेड़ भी तेज हवाओं के चलते सड़क पर गिर पड़ा। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की तरफ जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। भीटी महरुआ मार्ग, बसखारी जलालपुर मार्ग, अकबरपुर बसखारी मार्ग पर भी कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार रामपुर हरिनंदन गांव में कार्तिकेय पांडेय के ट्यूबवेल पर लगा शेड हवा के चलते टूटकर गिर पड़ा। ईंट भट्ठों को भी बारिश से नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ आलापुर, जलालपुर, भीटी, टांडा के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में आधा दर्जन टिन शेड भी हवा के तेज झोंकों में उड़ गए। संयोग ही रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
गौहन्ना बाइपास के निकट जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में मुश्किलें उठानी पड़ीं। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, अकबरपुर बस स्टेशन, कृषि भवन के निकट के अलावा भीटी बाजार, जलालपुर नगर व केदारनगर बाजार में भी जगह-जगह जलभराव हो गया।

कई क्षेत्रों में बाधित हुई बिजली आपूर्ति
आंधी के साथ हुई बारिश के बीच बिजली के खंभों व जर्जर तारों पर पेड़ व डाल गिरने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोस्तपुर रोड पर ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिरने से गौहन्ना, बरधाभिउरा, कटरिया, सोनगांव, बदलपुर, गौरा, अंधियरवा, चनवा चौराहा समेत कई अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा अकबरपुर नगर के ही मीरानपुर, अहिराना, रसूलपुर हौजपट्टी, मुरादाबाद समेत कई अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। महरुआ, टांडा, कटेहरी, भीटी, अहिरौली, चांदपुर भटपुरा, बसखारी, शुकुलबाजार, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, हजपुरा, मछलीगांव समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी तार व खंभों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed