{"_id":"65d76b16577066d409075f2d","slug":"treatment-will-start-from-today-in-additional-phc-jallapur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111285-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अतिरिक्त पीएचसी जल्लापुर में आज से शुरू होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अतिरिक्त पीएचसी जल्लापुर में आज से शुरू होगा इलाज
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। करीब एक वर्ष से बनकर तैयार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्लापुर का लाभ शुक्रवार से मरीजों को मिलने लगेगा। सीएमओ डॉ. राजकुमार के निर्देश पर जहांगीरगंज सीएचसी से एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट व एक वार्ड बॉय की वैकल्पिक तैनाती की गई है। इससे करीब 25 हजार आबादी को सुचारु प्राथमिक चिकित्सा का लाभ मिलेगा।
1 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से यहां अस्पताल भवन बनकर तैयार है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने जनपद दौरे पर इस अस्पताल का लोकार्पण किया था। संसाधनों की उपलब्धता न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। इससे जल्लापुर, नसीरपुर, छितौना, गंगासागर, सोल्हवां, बसंतपुर छोटू, कोटिया, अशरफपुर, केदरुपुर, हज्जीपुर, नरवां पितांबरपुर, बंगालपुर, जैती, रामपुर करौंदी व उमरी जलाल सहित दो दर्जन गांवों के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए दूर तक चक्कर लगाना पड़ता रहा है।
बीते दिनों सीएमओ डॉ. राजकुमार इस अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे। सीएचसी प्रभारी जहांगीरगंज को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर अस्पताल का संचालन शुरू किया जाए। सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय चंद यादव ने बताया कि शुक्रवार से अस्पताल का संचालन शुरू होगा। इसके लिए एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।