{"_id":"60578a688ebc3edb54646d5d","slug":"treatment-of-3615-patients-in-jan-arogya-mela-ambedkar-nagar-news-lko5707196176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आरोग्य मेले में 3615 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आरोग्य मेले में 3615 मरीजों का उपचार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर सीएचसी में जनआरोग्य मेले में इलाज करवातीं महिलाएं।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 3615 मरीजों का इलाज हुआ, बल्कि उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही टीबी, ब्लड प्रेशर, शुगर, थाइरायड समेत कई अन्य प्रकार की जांच भी हुई।
ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए प्रत्येक रविवार को पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन होता है। इसी क्रम में रविवार को जिले के 29 पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। सुबह से ही मरीजों व उनके तीमारदारों का संबंधित पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।
सुबह 10 बजे जब शिविर का शुभारंभ हुआ, तो संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज इलाज व विभिन्न प्रकार की जांच के लिए पंजीकरण करा चुके थे। सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि कुल 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 3615 मरीजों ने पंजीकरण कराया था। दोपहर दो बजे तक सभी का इलाज कर जरूरी दवाएं दी गईं, बल्कि टीबी, ब्लड प्रेशर, थायराइड, शुगर समेत कई अन्य प्रकार की जांच की गई। सभी से कहा गया कि जागरुकता के आधार पर ही संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है।