{"_id":"65c665ae8a8c8f366d0b85d8","slug":"transport-minister-reached-ambedkarnagar-for-election-campaigning-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-110647-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चुनाव तैयारियों को धार देने पहुंचे परिवहन मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चुनाव तैयारियों को धार देने पहुंचे परिवहन मंत्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए कलस्टर प्रभारी बनाए गए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बृहस्पतिवार देर शाम अकबरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव की कोर कमेटी के साथ सर्किट हाउस में गहन विचार विमर्श किया।
परिवहन मंत्री ने कहा कि हमें हर हाल में इस बार अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करनी है। इसके लिए सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से काम करना है। मंत्री ने पिछले दो चुनावों की स्थिति की समीक्षा की और आगामी कई अन्य संभावनाओं को टटोला। पार्टी नेताओं का मन जाना जिससे कई निर्णय लेने में आसानी हो सके।
मंत्री ने लोकसभा चुनाव कार्यालय खोलने, विधानसभावार जिम्मेदारी देने तथा पन्ना प्रमुखों आदि की भूमिका पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों से कहा कि विस्तृत कार्य योजना बनाकर एक साथ काम करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, लोकसभा प्रभारी धर्मेंद प्रताप सिंह टिल्लू, लोकसभा संयोजक अवेधश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद व जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय आदि मौजूद रहे ।