{"_id":"665b92fc603da3fae507f897","slug":"transformers-burnt-in-two-sub-stations-power-cut-in-150-villages-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-116029-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो उपकेंद्रों में जले ट्रांसफार्मर 150 गांवों में गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो उपकेंद्रों में जले ट्रांसफार्मर 150 गांवों में गुल रही बिजली
Sun, 02 Jun 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर के बैरम पुर बिजली उपकेंद्र पर लगाया जा रहा नया ट्रांसफार्मर।
- फोटो : संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बैरमपुर बरवां उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात जल गया। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कल्याणपुर उपकेंद्र का भी ट्रांसफार्मर जलने से उपभोक्ताओं में हाहाकार की स्थिति है। अन्य क्षेत्रों में भी कटौती व व्यवधान ने उपभोक्ताओं में इस गर्मी में आजिज कर दिया है।
अकबरपुर नगर के बाहरी हिस्से में शुक्रवार देर रात बैरमपुर बरवां उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए ट्रांसफार्मर दगा दे गया। इससे सिझौलिया, घाघूपुर, तिवारीपुर, अन्नावा समेत 50 गांव की आपूर्ति ठप होने से कोहराम मच गया। इस बीच कल्याणपुर उपकेंद्र का खराब ट्रांसफार्मर शनिवार दोपहर तीन बजे तक बदला नहीं जा सका। विभागीय अधिकारियों की माने तो ट्रांसफार्मर वाराणसी से मंगवाया गया है।
आपूर्ति बाधित होने से दूसरे दिन भी बलुआ बहादुरपुर, कल्याणपुर, सर्दिलपुर, सम्मनपुर, मछली गांव, आस्ताबाद, रुकनुद्दीनपुर, समसपुर, सिकंदरपुर, हजपुरा, कजपुरा, परस कटुई, बड़ेपुर, नारीपुर मेहनाजपुर, बरियावन, सुल्तानगढ़, दाउदपुर, लेहड़ी, लखनिया समेत 100 गांव की आपूर्ति बहाल नहीं होने से भीषण गर्मी में जनजीवन बेहाल रहा। बिजली से संचालित सभी कार्य ठप हो गए। हालांकि अधिकारी दावा कर रहे है कि वहां लगे पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से किसी तरह आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
ओवरलोड से कराह रहे 90 फीडर ः बदलाव के साथ सहूलियत की लालसा परेशानियों की जननी बन रही है। गर्मी से निजात पाने के लिए घरों, दुकानों और ऑफिसों में एसी लगवाने की होड़ से बिजली की खपत बढ़ गई। लोग रात-दिन एसी चला रहे हैं, जिससे लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। दूसरी तरफ एसी की आउटडोर मशीनों से निकलने वाली हीट से गर्मी में भी बढ़ोतरी होती है। विभागीय अधिकारियों की मानें, तो डेढ़ टन का एक एसी प्रति घंटा दो यूनिट बिजली खर्च करता है, जबकि कूलर पांच घंटे में एक यूनिट और पंखे से 24 घंटे में एक से सवा यूनिट बिजली खर्च होती है। एक अनुमान के मुताबिक जिलेभर में 20 हजार से अधिक एसी लगे हुए हैं।
अर्थात प्रति घंटा 40 हजार यूनिट बिजली का खर्च एसी से ही हो रहा है। जैसे ही गर्मी बढ़ी तो घरों से लेकर दफ्तर और दुकानों में एसी, पंखे, कूलर का स्विच ऑन हो गया। यही वजह है कि जिले में बिजली की खपत तेजी से बढ़ने से जिले के 41 उपकेंद्रों से संचालित 128 फीडरोंं में 90 फीडर ओवरलोड से हांफ रहे हैं।
ट्रांसफार्मर कराया जा रहा दुरुस्त
अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि कल्याणपुर उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर सुल्तानपुर से मंगवाया गया है। पहुंचने पर उसे लगवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। बैरमपुर बरवां उपकेंद्र के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर मेंं शुक्रवार की रात तकनीकी खराबी आ गई थी। उसे ठीक कराया जा रहा है। वहां पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। इससे ओवरलोड की समस्या से निजात मिल जाएगी। लोगों से अपील है कि एसी का प्रयोग केवल जरूरत रहने पर ही करें।
बढ़ गई 1.5 करोड़ यूनिट की खपत
बीते वर्ष मई माह में आठ करोड़ यूनिट की खपत हुई थी। जबकि इस वर्ष मई माह में बिजली की खपत 9.5 करोड़ यूनिट पार कर गई है। ऐसे मेंं बीते वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष मई माह में 1.5 करोड़ यूनिट बिजली की खपत ज्यादा हुई है। बीते एक सप्ताह में बिजली की खपत रिकार्ड स्तर पर बनी हुई है।