{"_id":"6112b8578ebc3ef39e678425","slug":"transformer-burnt-power-failure-of-five-thousand-people-ambedkar-nagar-news-lko590791664","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेहरी बाजार में जला ट्रांसफार्मर, पांच की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेहरी बाजार में जला ट्रांसफार्मर, पांच की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
कटेहरी। क्षेत्र के कटेहरी बाजार स्थित मछली मंडी के पास लगा ट्रांसफार्मर सोमवार देर रात अचानक जल गया। इससे लगभग पांच हजार लोगोें की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। नतीजा यह हुआ कि उपभोक्ताओं को जहां गर्मी व उमस से जूझना पड़ा, वहीं पेयजल समेत कई अन्य समस्याओं से भी गुजरना पड़ा। इस बीच मंगलवार को अपराह्न बिगड़े हुए ट्रांसफार्मर को उतारा गया। उपभोक्ताओं ने कहा कि ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा है। ऐेसे में यहां एक अन्य ट्रांसफार्मर लगाया जाना अत्यंत जरूरी हो गया है।
कटेहरी बाजार स्थित मछली मंडी के पास विद्युत आपूर्ति के लिए 400 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से कटेहरी बाजार की आधी आबादी के अलावा आसपास के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। इस बीच सोमवार रात अचानक ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब पांच हजार लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं को लगा कि यह सामान्य कटौती होगी, लेकिन काफी देर तक जब आपूर्ति नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने जानकारी शुरू की। पता चला कि मछली मंडी के पास लगे ट्रांसफार्मर जलने के चलते आपूर्ति ठप है। बिजली गुल होने से रातभर उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे। वहीं बिजली से होने वाले कई कार्य भी बाधित रहे।
इस बीच मंगलवार को उपभोक्ताओं ने मामले की जानकारी पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को दी और अविलंब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। उपभोक्ताओं को लगा कि दोपहर तक नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। मनमानी का आलम यह रहा कि सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी पूर्वाह्न तक मौके पर नहीं पहुंच सका। इस पर उपभोक्ताओं ने कई बार फोन भी किया। इसके बाद मंगलवार को अपराह्न ट्रांसफार्मर को उतारा गया।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना था कि ट्रांसफार्मर जलने के चलते सोमवार की रात समस्याओं से जूझना पड़ा। उम्मीद थी कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर लग जाएगा, लेकिन जिम्मेदारों की मनमानी के चलते ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। नतीजा यह रहा कि मंगलवार को भी उपभोक्ताओं को पेयजल संकट समेत कई अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। उधर, अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलवाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।