{"_id":"5e31c82f8ebc3e4ae765befb","slug":"transformer-blast-ambedkar-nagar-news-lko5055910171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे तीन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे तीन कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर। विद्युत वितरण खंड टांडा के 132 केवी सब स्टेशन पर हाईवोल्टेज के चलते बुधवार दोपहर में ट्रांसफार्मर फट गया। इसके चलते ट्रांसफार्मर में मौजूद तेल बाहर निकलने लगा। खौलते तेल की चपेट में आने से तीन कर्मचारी घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गयी। आननफानन में घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। बुुधवार अपराह्न विद्युत वितरण खंड, टांडा में उस समय अफरातफरी मच गई जब 132 क्षमता ओल्ड बिजली घर में लगे 63 एमवीए ट्रांसफार्मर की सीटी अचानक ब्लास्ट कर गई।
इससे ट्रांसफार्मर में खौल रहा तेल बाहर काम कर रहे लाइनमैन त्रिभुवन, अरविंद कुमार व रामसिंगार यादव के ऊपर आ पड़ा। इससे तीनों कर्मचारी झुलस गए। घटना से उपकेंद्र में हड़कंप मच गया। आननफानन में तीनों घायलों को उपकेंद्र के कर्मचारी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां तीनों को भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य है। उधर, कर्मचारियों ने आपूर्ति ठप कर खराब हुए ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।