{"_id":"587a6a454f1c1b222aba8c45","slug":"trains-running-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर स्टेशन पर शनिवार को ठंड से ठिठुरते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब मौसम के बीच ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई है। ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से अकबरपुर पहुंचने पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी एक तरफ जहां पटना-कोटा डाउन एक्सप्रेस निरस्त होने की तो वहीं सात ट्रेनों के ढाई से 11 घंटे विलंब से पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना था कि ट्रेनों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी न तो पूछताछ केंद्र पर दी जा रही है और न ही सूचना पट पर। इससे हाड़कंपाऊ ठंड में उन्हें घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मौसम खराब होने के चलते एक तरफ जहां आम जन-जीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त होकर रह गया है, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम नौ बजे अकबरपुर पहुंचने वाली पटना-कोटा डाउन एक्सप्रेस के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। इससे छह यात्रियों को टिकट कैंसिल कराना पड़ा। इसके अलावा कैफियात अप एक्सप्रेस शुक्रवार शाम छह बजकर 43 मिनट से पांच घंटा, कैफियात डाउन अप एक्सप्रेस शनिवार सुबह निर्धारित समय छह बजकर 45 मिनट से चार घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची।
विज्ञापन
फरक्का डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय पूर्वाह्न 11 बजे से 11 घंटा तो सरयू-यमुना एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह नौ बजे से चार घंटा विलंब से पहुंचने की जानकारी यात्रियों को दी गई। मरुधर डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह साढ़े सात बजे से चार घंटा विलंब से पहुंची।
दून अप एक्सप्रेस दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से तीन घंटा तो दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर एक बजे से ढाई घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंची। एक ट्रेन के निरस्त होने एवं कई ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के चलते 20 से अधिक लोगों को यात्रा रद्द करनी पड़ी तो तमाम यात्रियों को अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा।