फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Train stopped for underpass construction

अंडरपास निर्माण के लिए रोकी ट्रेन

Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Train stopped for underpass construction
अंबेडकरनगर। अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को अरियौना गांव के दर्जनों लोगों ने गंगा-सतलज एक्सप्रेस को रोक दिया। ग्रामीणों ने लगभग 30 मिनट तक ट्रेन रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। रेलवे के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि वर्षों से अरियौना के लोग गांव से गुजर रही रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों ट्रैक का दोहरीकरण होने से आवागमन और दुश्वार हो गया है। ट्रेन रोके जाने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अरियौना गांव अब अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो चुका है। गांव के दक्षिणी तरफ से अकबरपुर-अयोध्या रेल खंड गुजरता है। इसके चलते ग्रामीणों को अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग पर पहुंचने के लिए रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। लोग लंबे समय से गांव के पास अंडरपास या फिर समपार मार्ग बनाए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों के साथ ही रेलवे अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगल ट्रैक रहने पर लोग किसी तरह आवागमन कर लेते थे परंतु इन दिनों ट्रैक का दोहरीकरण शुरू हो गया है। इससे लोगों का आवागमन दूभर हो गया। ग्रामीणों को अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग तक जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनमें आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण काफी समय से प्रदर्शन व पत्र आदि के माध्यम से अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की तरफ आकृष्ट कराने का प्रयास कर रहे हैं।
इस बीच बुधवार सुबह एकत्रित अरियौना की महिलाओं व पुरुषों ने अकबरपुर से अयोध्या की तरफ जा रही गंगा सतलज एक्सप्रेस को रोक लिया। ग्रामीणों द्वारा ट्रेन रोके जाने की सूचना जैसे ही अकबरपुर स्टेशन व पुलिस प्रशासन को हुई तो वे तत्काल सक्रिय हो गए। रेलवे अधिकारियों के साथ ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया गया।
लगभग 30 मिनट तक किसान एक्सप्रेस को रुकना पड़ा था। बाद में ट्रेन आगे लिए रवाना हुई। बताया जाता है कि ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को डीआरएम से मुलाकात कराने व समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया गया है। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेन रोके जाने की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम को मौके पर भेजा गया था। ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
रेलवे के उच्चाधिकारियों के अकबरपुर स्टेशन पहुंचने की जानकारी होते ही अरिऔना के लोग स्टेशन पर पहुंच गए। डीआरएम एसके सपरा को ज्ञापन सौंपते हुए गांव के निकट अंडरपास के निर्माण की मांग की। भगवतीदीन, महेशचंद्र, जावेद अहमद, गिरीशचंद्र, बृजभूष्ण, अनिल, बुधिराम व धर्मेंद्र ने कहा कि अंडरपास न होने से आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कई बार रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन के आने से असहज स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में ग्रामीणों के हित को देखते हुए अंडरपास का निर्माण कराया जाए। डीआरएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही तकनीकी टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed