{"_id":"5d3c88bc8ebc3e6cfa3bf909","slug":"train-ambedkar-nagar-news-lko473184624","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे विलंब से पहुंची डिबरूगढ़ डाउन एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे विलंब से पहुंची डिबरूगढ़ डाउन एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शनिवार को डिबरूगढ़ डाउन एक्सप्रेस ट्रेन जहां साढ़े पांच घंटे की देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, वहीं चार अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट पहुंचीं। पंडित दीनदयाल डाउन पैसेंजर शनिवार को फिर निरस्त रही।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, डिबरूगढ़ डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:48 से साढ़े पांच घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा पटना कोटा डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:44 से तीन घंटा, पैसेंजर डाउन ट्रेन शाम 4:17 से ढाई घंटा, फरकका अप एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 2:22 से दो घंटा व साबरमती अप एक्सप्रेस सुबह 5:22 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
इस बीच सुबह 5:02 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली पंडित दीनदयाल डाउन पैसेंजर के एक बार फिर से निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
यात्री शोभाराम, सुरेंद्र कुमार, प्रियंका व सुमित कुमार ने कहा कि ट्रेनों का सुचारु संचालन हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को ठोस कदम उठाना चाहिए। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेनें विलंब से जरूर चल रही हैं, लेकिन ट्रेनों की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी जाती है।