फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traders angry due to irregularities in demarcation, submitted memorandum to DM

Ambedkar Nagar News: सीमांकन में गड़बड़ी से व्यापारी नाराज, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 04 Jul 2025 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Traders angry due to irregularities in demarcation, submitted memorandum to DM
डीएम को शिकायत पत्र देकर लौटते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
अंबेडकरनगर/जलालपुर। नगर में चल रहे सीमांकन और दुकानों-मकानों पर बिना सूचना के लगाए गए नोटिस पर व्यापारियों में नाराजगी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मिलकर विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका, राजस्व और लोक निर्माण विभाग ने पहले से किसी को कोई सूचना नहीं दी। अब अचानक दुकानों और मकानों पर नोटिस लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इससे व्यापारी डरे हुए हैं और असमंजस में हैं कि आगे क्या होगा। उन्होंने बताया कि सीमांकन भी सही तरीके से नहीं हुआ है। चौराहे से शुरू करने के बजाय बीच से पैमाइश की गई है, जिससे कई दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, जबकि पहले तहसील प्रशासन और पालिका ने जो सीमांकन कराया था, वह सबकी सहमति से हुआ था और व्यापारियों को कोई दिक्कत नहीं थी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सीमांकन पारदर्शी तरीके से होने और सभी व्यापारियों को पहले सूचना देने की मांग की है। इस मौके पर देवेश मिश्र, अमित मद्धेशिया, आदित्य गोयल, सीताराम गुप्ता, अवधेश शर्मा, जितेंद्र सोनी, शिवम आर्य, प्रवीण सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed