{"_id":"64d674d62040bde0f40786f6","slug":"tractor-rally-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1564-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर रैली
Fri, 11 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में रैली निकालते भाकियू कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जलालपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली की समाप्ति पर नाराज कार्यकर्ताओं ने जलालपुर में एकत्रित होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में शिवपाल गांव से निकली ट्रैक्टर रैली विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर पहुंच कर एक विरोध सभा में बदल गई। यहां प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी को सौंपा।
इसमें प्रमुख तौर पर किसानों को 22 घंटे बिजली आपूर्ति देने, फसल नुकसान का उचित मुआवजा देने व मुफ्त बिजली देने समेत कई अन्य मांगों को तत्काल पूरी किए जाने की मांग शामिल थी। भाकियू के जिलाध्यक्ष ने बताया कि अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा जुलूस निकाला जाएगा। इससे पहले 14 अगस्त को भी कई तरह के कार्यक्रम होंगे।