फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tow men with woman in car objectionable condition ambedkar nagar police caught Prostitution in a moving car

UP: चलती कार में सेक्स रैकेट... एक्सप्रेस वे पर रात में दौड़ती गाड़ी में ऐसे हाल में थे दो युवक और एक युवती

Wed, 25 Sep 2024 02:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Sep 2024 02:26 PM IST
सार

यूपी के अंबेडकरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चलती कार के अंदर देह व्यापार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रात में एक युवती को दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

विज्ञापन
Tow men with woman in car objectionable condition ambedkar nagar police caught Prostitution in a moving car
ambedkar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में नेशनल हाईवे के बाद अब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलती कार में देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोलकाता से बुलाई गई युवती संग कार में एक्सप्रेस वे पर अवैध संबंध बनाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। 
विज्ञापन


जबकि युवती समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गत दिवस बसखारी थाना इलाके में नेशनल हाईवे पर चलती कार में देह व्यापार का मामला सामने आया था। 
विज्ञापन


इसमें एक स्थानीय युवती और छह युवकों को पकड़ा गया था। कार सीज कर सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। अब इसी तरह का मामला बेवाना थानाक्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पकड़ में आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवाना पुलिस के अनुसार, रसूलपुर दियरा के निकट रात तीन बजे एक कार को घेरकर रोका गया तो उसमें सवार दो युवक व एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। महिला पुलिस के जरिये युवती के कपड़े व्यवस्थित कराते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया गया। 

कार की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री पाई गई। पूछताछ में युवती ने खुद को कोलकाता निवासी होना बताया, जबकि दोनों युवकों की पहचान लखनऊ के खेड़ा आलमबाग निवासी दिलबाग सिंह व रामनगर आलमबाग निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई। 

 

पुलिस ने इनके कब्जे से 2600 रुपये भी बरामद किए। तीनों आरोपियों के खिलाफ देहव्यापार अधिनियम समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed