फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Torn map became a hindrance in the ownership plan

स्वामित्व योजना में अड़ंगा बना फटा नक्शा

Wed, 08 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Torn map became a hindrance in the ownership plan
इस फटे नक्शे से नहीं हो पा रहा स्वामित्व योजना का कार्य। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर। स्थानीय क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना स्पीडअप नहीं हो पा रही है। इसमें अड़ंगा बन रहा है तहसील में मौजूद आधा अधूरा फटा नक्शा। इसके चलते आलापुर तहसील प्रशासन से जुड़े अधिकारियों व लेखपालों को फटे खस्ताहाल नक्शे से ही काम चलाना पड़ रहा है। इससे भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में काफी परेशानी आ रही है। दुरुस्त राजस्व नक्शा न होने से 191 ग्राम पंचायतों के 472 गांवों में लेखपालों को स्वामित्व योजना के त्रुटिरहित क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। इसी कारण अभी तक तहसील के सिर्फ 65 गांवों में ही यह प्रक्रिया शुरू हो पायी है।
विज्ञापन

आबादी भूमि से जुड़े विवादों का निपटाने व कब्जेदारों को स्वामित्व देने के लिए सरकार ने विशेष पहल शुरू की है। इस योजना के तहत ड्रोन कैमरे के जरिए गांवों का फोटोग्राफ लिया जाता है। इसके बाद नक्शा आदि के माध्यम से कब्जेदारों को आबादी की भूमि पर स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। शासन के निर्देश पर पूरे जिले में यह कार्य चल रहा है। परन्तु आलापुर तहसील में स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन तेजी से आगे नही बढ़ पा रहा है। इससे आम नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामनगर विकास खंड क्षेत्र में 102 व जहांगीरगंज 89 ग्राम पंचायतें आती हैं। आलापुर तहसील का नक्शा फटा होने के चलते इन ग्राम पंचायतों में स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन सुचारु रूप से हो पाना संभव नही हो रहा है। नक्शे के अभाव में ही अब तक आलापुर तहसील में 65 ग्राम पंचायत में ही स्वामित्व योजना का ही कार्य शुरू हो पाया है। नक्शे के अभाव में न सिर्फ स्वामित्व योजना का कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि भूमि संबंधी अन्य वादों के निस्तारण में भी परेशानी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में सुरक्षित नक्शा न होने के कारण कार्य में मुश्किल होती है। फिलहाल जो नक्शा मौजूद है उसी से काम चलाया जा रहा है। नए नक्शे के लिए कई बार पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी उपलब्ध नही हो सका है। दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा। -धीरेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed