फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Took lead through postal votes, kept it till the end

Ambedkar Nagar News: पोस्टल मतों से ली लीड, अंत तक रखा बरकरार

Tue, 04 Jun 2024 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Took lead through postal votes, kept it till the end
- सभी 35 राउंड में आगे रहे सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में मंगलवार को सपा ने पोस्टल मतों की गिनती में बढ़त का जो सिलसिला बनाया वह बाद में ईवीएम की गिनती शुरू होने से लेकर खत्म होने तक बरकरार रहा। सभी 35 राउंड में सपा की जीत का सिलसिला लगातार बढ़ता गया। एक बार भी मौका ऐसा नहीं आया जब भाजपाई खेमे को खुश होने का मौका मिला हो।
मंगलवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मतों की गणना अंबेडकरनगर लोकसभा सीट के लिए शुरू हुई तो सपाई खेमे के लिए शुरुआती दौर से ही माहौल खुशनुमा हो गया, क्योंकि बैलेट पेपर की गिनती शुरू होने के साथ ही सपा की बढ़त का सिलसिला शुरू हो गया था। इससे सपाई खेमे में खुशी फैल गई तो वहीं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को लगा कि अभी ईवीएम की शुरुआत होगी तो बाजी भाजपा के हाथ आ जाएगी। हालांकि ईवीएम के मतों की गणना शुरू हुई तो ऐसा कुछ नहीं दिखा।
विज्ञापन

पहले राउंड में सपा प्रत्याशी को 20,270 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को 14,917 मतदाताओं ने वोट दिया। पहले राउंड में 5353 वोट से सपा प्रत्याशी ने लीड की शुरुआत की। दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी ने लगभग नौ हजार की लीड बना ली। पांचवें राउंड तक सपा प्रत्याशी की लीड 10 हजार को पार कर गई। इसके बाद से सपा प्रत्याशी ने लगातार अपनी बढ़त बनाए रखी। छठे राउंड तक लीड का अंतर 50 हजार पहुंच गया तो सपाई खेमे का उल्लास चरम पर पहुंचने लगा। हालांकि सत्तारूढ़ दल के खेमे को तब भी भरोसा था कि बाजी अभी भी पलट सकती है। इसी प्रत्याशा में तनाव भरे चेहरे के बीच मतगणना में पूरा ध्यान लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि 10वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद जब लीड का अंतर 73,980 हो गया तब भाजपा के खेमे में पूरी तरह से निराशा छा गई। वोट की गिनती तब तक आधी भी पूरी नहीं हुई थी लेकिन भाजपा खेमे के लोगों ने हथियार डाल दिया। उनका मानना था कि अब यह अंतर कवर नहीं हो पाएगा। बीच के एक दो राउंड में लीड का अंतर कम हुआ लेकिन उसके बाद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी लालजी वर्मा के पक्ष में राउंड दर राउंड मतदाताओं का बड़ा समर्थन सामने आता गया। 35 राउंड मतगणना पूरी होने तक सपा प्रत्याशी एक बार भी पीछे नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed