फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tomorrow the power supply of eight sub-stations will be affected

कल प्रभावित रहेगी आठ उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति

Wed, 19 Oct 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow the power supply of eight sub-stations will be affected
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान बेहतर आपूर्ति के लिए 21 अक्तूबर को जलालपुर खंड के आठ बिजली उपकेंद्रों पर अनुरक्षण कार्य होगा। इससे अलग-अलग समय में उपकेंद्रों से कई घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को मुश्किल न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने यह सूचना जारी कर दी है। कहा कि काम पूरा होने के बाद सुचारु ढंग से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता एके शुक्ल ने बताया कि उपकेंद्र जलालपुर ओल्ड की बिजली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक, जलालपुर उपकेंद्र की बिजली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक, मालीपुर की सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक, मंगुराडिला की सुबह सात से 10 बजे तक, कर्बला की सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। उपकेंद्र कल्यानपुर की बिजली सुबह आठ से 12 बजे तक, नेवादा व रफीगंज की पौने नौ बजे से पौने 12 बजे तक अनुरक्षण के चलते आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को दिक्कत न हो, इसके लिए पहले ही सूचना दे दी जा रही है। आपूर्ति बाधित होने से जलालपुर तहसील की करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित होगी। विभाग का दावा है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अनुरक्षण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। त्योहार से पहले अनुरक्षण कार्य पूरा कर लिए जाने से सुचारु आपूर्ति देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed