फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today commissioner will review development works

आज आएंगे आयुक्त, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Today commissioner will review development works
अंबेडकरनगर। मंडलायुक्त गुरुवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचेंगे। इस दौरान वह न सिर्फ 50 लाख रुपये से अधिक की राशि वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे बल्कि जिले की किसी एक तहसील का भी औचक निरीक्षण करेंगे। इस बीच मंडलायुक्त के दौरे को देखते हुए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी तहसीलों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का काम भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 18 मार्च गुरुवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल एक दिनी दौरे पर जिले में पहुंच रहे हैं। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वह गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे जिले में पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद किसी एक तहसील पहुंचकर औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही 50 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली किसी एक परियोजना का स्थलीय जायजा भी लेंगे। शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, कोरोना संक्रमण व होली को सकुशल निपटाने को लेकर भी जरूरी जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मंडलायुक्त के दौरे को देखते हुए जिले में एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं। वैसे तो मंडलायुक्त किसी एक तहसील का औचक निरीक्षण करेंगे लेकिन जिले की सभी तहसीलों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम बुधवार को ही पूरा कर लिया गया। इसके मद्देनजर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने एक दिन पहले सभी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed