{"_id":"667eebf1fa5775a9a00b8921","slug":"today-31-meritorious-people-of-the-district-will-be-honored-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-117246-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज जिले के 31 मेधावी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज जिले के 31 मेधावी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश व जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 31 मेधावी आज समारोहपूर्वक सम्मानित होंगे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर नमिता व उत्कर्ष को लोकभवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। जबकि शेष 29 मेधावी कलेक्ट्रेट में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित होंगे।
मेधावी सम्मान योजना के तहत यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश व जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार 29 जून को समारोहपूर्वक मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रदेश की मेरिट सूची में जिले के 25 जबकि जिले की मेरिट सूची में इनके अलावा छह अन्य मेधावियों ने स्थान बनाया था। हाईस्कूल में नमिता जबकि इंटरमीडिएट में उत्कर्ष ने जिला टॉप करने के साथ-साथ प्रदेश की सूची में स्थान हासिल किया था। इसके चलते इन दोनों मेधावियों को लोकभवन लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे।
इनके अलावा 29 मेधावियों को कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले जिले के 25 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये जबकि जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छह मेधावियों को 21-21 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यह होंगे कलेक्ट्रेट में सम्मानित
हिमांशु उपाध्याय, सुमन, अंशू यादव, अंशिका, अरुण गौड़, मुस्कान, हिमांशी, इकरा नाज, सेजल श्रीवास्तव, संचिता, अंशिका यादव, रुनझुन पटेल, आकांक्षा यादव, श्रेया वर्मा, तारेंद्र प्रकाश शिवम, अनुश्री यादव, रिया, प्रिया यादव, अंशिका, मालाड़का नूर, हिमांशू, सौरभ, गौरव प्रसाद, गरिमा यादव, सष्टि मिश्रा, आयुषि पांडेय, श्वेता चौहान, आयुष यादव व आस्था यादव को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया जाएगा।