{"_id":"69a6fea5d5da3d97d503c1d5","slug":"timber-merchant-was-stabbed-to-death-with-sharp-edged-weapon-in-ambedkar-nagar-police-are-investigating-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar News: धारदार हथियार से वार करके लकड़ी व्यवसायी की हत्या; खेत में मिला शव; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar News: धारदार हथियार से वार करके लकड़ी व्यवसायी की हत्या; खेत में मिला शव; पुलिस कर रही जांच
Tue, 03 Mar 2026 09:01 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:01 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में धारदार हथियार से वार करके लकड़ी व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुरेंद्र मांझी की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार दोपहर टांडा क्षेत्र के जनार्दनपुर के पास खेत में सुरेंद्र मांझी (50) की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। वह नेहरूनगर के रहने वाले थे और लकड़ी का व्यवसाय करते थे। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे।
विज्ञापन
सुरेंद्र के गले, सिर और चेहरे पर वार करने के निशान मिले हैं। दोपहर करीब 2 बजे शव खेत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मौके पर क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार और प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन