{"_id":"f01f0293075d93b6db2aa16d9932e2f3","slug":"thumper-of-executive-engineer-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशाषी अभियंता की पिटाई का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशाषी अभियंता की पिटाई का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किए जाने सहित कई अन्य मागों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि गुरुवार को खुद को सपा नेता बताने वाला पप्पू यादव व एक अन्य ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय कार्यालय में पहुंचकर अधिशाषी अभियंता रामेश्वर सिंह की पिटाई कर दी थी। इसके साथ कार्यालय में तोडफ़ोड़ भी की थी। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
बाद में नाराज पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्यालय से बाहर निकलकर अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अधिशाषी अभियंता की तहरीर पर पप्पू यादव व एक अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम समाप्त कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू यादव को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसका चालान भी कर दिया। उधर पीडब्लूडी के सभी कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार करते हुए कार्यालय परिसर में विभिन्न मागों को लेकर प्रदर्शन किया।
सहायक अभियंता एसोसिएशन के महासचिव डीसी भूकेश ने कहा कि दूसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी की जाए। ऐसा न होने तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। अवर अभियंता संघ जिलाध्यक्ष संतोष गुप्त ने कहा कि कार्यालय में बाहरी लोगों के आवागमन पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाए, जिससे ऐसे लोगों पर पैनी निगाह रखी जा सके। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान दानबहादुर मौर्य, इंद्रजीत यादव, कृपाशंकर, भरत कुमार चौरसिया, हरेकृष्ण आदि मौजूद रहे।