{"_id":"62d8422b75727c5184401514","slug":"throated-sand-in-the-garden-taken-away-from-home-ambedkar-nagar-news-lko640386177","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर ले गए बाग में रेत दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर ले गए बाग में रेत दिया गला
विज्ञापन
फोटो-17 अंबेडकरनगर के हरसम्हार बाग में मिले निजी बस चालक के शव के बाद घटना स्थल का पुलिस कर्मियों क?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के नरकटा बैरागी निवासी युवक की घर से बुलाकर गला रेत कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव से करीब चार किलोमीटर दूर हरसम्हार बाग में मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी होते ही हरसम्हार बाग में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सीओ टांडा के अलावा हंसवर व बसखारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस टीम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुट गई है।
हरसम्हार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने देखा कि बाग में एक युवक का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गया। सूचना हंसवर पुलिस टीम को दी गई। सीओ संतोष कुमार के अलावा एसओ हंसवर व बसखारी थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त हंसवर थाना क्षेत्र के नरकटा बैरागी निवासी संदीप यादव (25) पुत्र रामसूरत के रूप में हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां से पुलिस को बीयर व शराब की खाली बोतल आदि मिली है। बताया जाता है कि मृतक निजी बस चालक था। उधर मृतक की मां का कहना है कि गांव निवासी एक युवक संदीप को मंगलवार शाम घर से बाइक पर बिठाकर कहीं ले गया। इसके बाद संदीप घर नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि उसी युवक ने उसके बेटे की हत्या कर दी। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जाएगी। हंसवर पुलिस को सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने लिया जायजा
निजी बस चालक की हत्या की जानकारी होने पर एसपी अजीत कुमार सिन्हा भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर छानबीन के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए घटना का खुलासा करेगी।