{"_id":"699edae862be8dc77f09f088","slug":"three-youths-from-same-village-died-after-being-injured-in-accident-in-ambedkar-nagar-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar: हादसे में घायल एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, बाजार से लौटते समय वाहन ने मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar: हादसे में घायल एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, बाजार से लौटते समय वाहन ने मारी थी टक्कर
Wed, 25 Feb 2026 04:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:50 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में हादसे में घायल एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। सब्जी लेकर बाजार से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार को हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक, राजमिस्त्री व मजदूर की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। सब्जी लेकर बाजार से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
हादसा महरुआ क्षेत्र के आनंदनगर तिराहे पर हुआ। हादसे में घायल सतेंद्र, मुकेश और प्रेमकुमार की मौत हुई है। तीनों एक ही गांव बरामदपुर जरियारी के रहने वाले थे। गांव के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
बताया गया कि मंगलवार शाम को काम से लौटने के बाद तीनों सब्जी लेने बाजार गए थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन