फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three young men, including a photographer, lost their lives in a road accident

Ambedkar Nagar News: सड़क दुर्घटनाओं में फोटोग्राफर सहित तीन युवकों की जान गई

Thu, 21 May 2026 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three young men, including a photographer, lost their lives in a road accident
राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतकों के परिजन व अन्य। संवाद
जलालपुर/मालीपुर। जलालपुर, मालीपुर और जैतपुर क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। इन बाइक सवारों से हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी के परिवारों में मातम पसरा है।
विज्ञापन

जलालपुर के गौरा कमाल गांव निवासी सौरभ (18) अपने दोस्तों अंगद और शुभम के साथ बुधवार सुबह सेठाकला गए थे। रात करीब नौ बजे वापस लौटते समय सेठाकला के पास एक अज्ञात वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सौरभ की मौत हो गई जबकि अन्य दो का उपचार चल रहा है। मृतक के पिता राम प्रकाश ने बताया कि सौरभ दिल्ली में मोबाइल कंपनी में काम करता था और दो महीने पहले ही घर लौटा था।
विज्ञापन

दूसरा सड़क हादसा जैतपुर के सोहगूपुर के पास हुआ। सेहरी निवासी लाल बहादुर (24) बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे सोहगूपुर बाजार स्थित पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने गए थे। इसी दौरान जलालपुर रामगढ़ रोड की ओर से आ रहे एक वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में लाल बहादुर के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा सड़क हादसा मालीपुर इलाके में अकबरपुर-मालीपुर मार्ग के सैदपुर भितरी के निकट हुआ। हरिपालपुर निवासी आशुतोष (22) मालीपुर बाजार में अपने पिता ब्रह्मादीन के साथ फोटोग्राफी का काम करते थे। बुधवार शाम को वह नंदापुर गांव में एक हल्दी रस्म में फोटो व वीडियोग्राफी करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब वह अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी सैदपुर भितरी स्थित जेपी फिलिंग स्टेशन के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में हरपाल के हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सात माह पहले हुई थी लालबहादुर की शादी, गर्भवती पत्नी का बुरा हाल : जैतपुर के सेहरी निवासी छांगुर ने बताया कि परिवार में दो पुत्रों के अलावा तीन बेटियां हैं। पुत्र लाल बहादुर की शादी करीब सात महीने पहले ही हुई थी और पत्नी ममता गर्भवती है। पत्नी ममता और मां श्रृंगारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed