{"_id":"19660afd4abb8e4c5cf4b3e934c1cf69","slug":"three-shicsha-mitra-unconscious-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन में तीन शिक्षामित्र बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन में तीन शिक्षामित्र बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में मंगलवार को शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दो महिला शिक्षामित्रों सहित तीन की हालत बिगड़ गई। थोड़ी ही देर में एक-एक कर तीन शिक्षामित्र बेहोश हो गए। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रदर्शन में शिक्षामित्रों ने अब सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। कलेक्ट्रेट से रूट मार्च भी निकाला गया। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम विवेक को सौंपा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथिमक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी की अगुवाई में एकजुट हुए शिक्षामित्रों ने जोरदार ढंग से आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान शिक्षामित्र प्रमिला, शशिलता त्रिपाठी व सुरेन्द्र यादव बेहोश हो गए। पुलिस कर्मियों ने शिक्षामित्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बाद में शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम विवेक को सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने सामूहिक रूप से इच्छामृत्यु मांगी है। इस मौके पर रमापति वर्मा, दिलीप त्रिपाठी, प्रियंका मिश्रा, रानी आदि मौजूद रहीं।
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसियेशन जिलाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने भी शिक्षामित्रों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक सभी शिक्षामित्र प्रतिदिन विद्यालय की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद बीआरसी कार्यालय पर पहुंचकर धरना जारी रखेंगे।