फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three sent to jail, including two criminals injured in the shootout

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में घायल दो बदमाशों समेत तीन को भेजा जेल

Mon, 14 Sep 2026 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three sent to jail, including two criminals injured in the shootout
अंबेडकरनगर। हंसवर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए गोली लगने से घायल जीशान और शिवम यादव समेत तीसरे आरोपी मंजीत पांडेय को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। दोनों घायल आरोपियों का उपचार कराने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजने का आदेश दिया गया। वहीं, दरोगा को भी इलाज के बाद अस्पताल के छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार शाम अपराधियों की तलाश में गश्त के दौरान तीन संदिग्धों के बाइक से बरही से काजीपुर बाजार की ओर जाने की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने टीम के साथ मंगताहिया के शेमउर खानपुर नहर के पास घेराबंदी की। पुलिस के रोकने पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली दरोगा रवि यादव के बाएं बाजू को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में जीशान निवासी ढेकवा और शिवम यादव निवासी जल्लापुर, आलापुर के पैर में गोली लगी थी। मौके से भाग रहे मंजीत पांडेय निवासी भटपुरवा, अतरौलिया, आजमगढ़ को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है। मामले में बरामदगी और पुलिस पर हुए हमले के आधार पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed