{"_id":"67b620885a424799400dda98","slug":"three-personalities-will-receive-gaurav-ratna-award-for-their-contribution-to-development-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-129800-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तीन विभूतियों को विकास में योगदान के लिए मिलेगा गौरव रत्न सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तीन विभूतियों को विकास में योगदान के लिए मिलेगा गौरव रत्न सम्मान
Wed, 19 Feb 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
राजकीय हवाईपट्टी पर अंबेडकरनगर महोत्सव के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल।
अंबेडकरनगर। आगामी 22 फरवरी को अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 का जोरदार आगाज होगा। मंडलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिले की स्थापना के 29 गौरवशाली वर्षों में गुपचुप ढंग से विकास में योगदान करने वाली तीन विभूतियों को गौरव रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। ऐसे लोगों को तलाशने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
डीएम अविनाश सिंह अंबेडकरनगर महोत्सव को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। डीएम ने बताया कि इस बार महोत्सव पूरी तरह से आम आदमी को समर्पित रहेगा। इसलिए किसी भी प्रकार के पास नहीं जारी किए जाएंगे। पत्रकार, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ आम आदमी के बैठने के लिए पांच हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई जाएंगी। यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए, इसके लिए सभी एसडीएम और सीओ अपने अधीनस्थों के साथ मोर्चा संभालेंगे। सांस्कृतिक पंडाल में आगंतुकों की मदद से लिए 200 लेखपाल व सचिव की टास्क फोर्स बनाई गई है। 22 फरवरी को शाम को उद्घाटन होगा, इससे पहले सुबह धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिले और राज्य स्तर पर सूचना विभाग में पंजीकृत कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर सकेंगे। पशु प्रेमियों से लेकर महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष कार्यक्रम डॉग शो व हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। एक जनपद एक उत्पाद से लेकर समूह की महिलाओं के उत्पादों के स्टॉल, बच्चों के लिए झूलों के इंतजाम किए जाएंगे। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, मजिस्ट्रेट सौरभ शुक्ला मौजूद रहे।
आयशा को स्कूटी के साथ मिलेगी संविदा नौकरी
पिछले दिनों शहर के राजकीय एकलव्य स्टेडियम में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में 72 किग्रा वर्ग में जलालपुर के पक्खनपुर की आयशा विजेता बनी थीं। आयशा के पिता की कोरोना काल में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद भी उसे हार नहीं मानी और जिन प्रतियोगिताओं में वह प्रतिभाग करने जाती, वहीं पर खिलाड़ियों के लिए लोअर-टीशर्ट बेचकर अपने परिवार के भरण पोषण की लिए धन जुटाती है। डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि आयशा को ई स्कूटी देने के साथ संविदा नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
महोत्सव एक नजर में
22 फरवरी
सुबह 08:00 बजे - धार्मिक अनुष्ठान
दोपहर 12:00 बजे- स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाम 04:00 बजे- उद्घाटन- मंडलायुक्त गौरव दयाल
शाम 06:00 बजे - बॉलीवुड नाइट शबाब साबरी
रात 09:00- भोजपुरी गायिका व अदाकारा अक्षरा सिंह
-- -- -- -- -- -- -
23 फरवरी
सुबह 09:00- डॉग शो
दोपहर 12:00 बजे- सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाम 04:00 बजे- स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां
शाम 07:00 बजे- गायिका ममता शर्मा
रात 09:00 बजे - अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
-- -- -- -- -- -- -- --
24 फरवरी
दोपहर 12:00 बजे- सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाम 04:00 बजे- स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां
शाम 07:00 बजे- सूफी गायक अल्ताफ रजा
रात 09:00 बजे - भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव
डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
अंबेडकरनगर। आगामी 22 फरवरी से शुरू हो रहे अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव को लेकर राजकीय हवाई पट्टी पर डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार की शाम तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लगाए जा रहे पंडाल की व्यवस्था देखी। डीएम ने निर्देश कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के बैठने से लेकर वाहन पार्किंग व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, होमगार्ड व ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएं। वहीं एएसपी विशाल पांडेय ने भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम परखे। (संवाद)