{"_id":"5762e73d4f1c1bb26511de0f","slug":"three-people-sick-from-diarrhea","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से तीन बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
बीमार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। आए दिन इससे पीड़ित नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। गुरुवार को भी डायरिया के तीन नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत नासिरपुर गांव निवासिनी चंपा देवी (55) को गुरुवार सुबह उल्टी-दस्त होने लगा। परिवारीजनों ने पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासी लालबिहारी (32) को गुरुवार भोर में डायरिया की चपेट में आने पर सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत अहेथिया गांव निवासी रामचरन (32) को गुरुवार दोपहर उल्टी-दस्त शुरू होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन