{"_id":"588f82784f1c1b981de8063f","slug":"three-people-injured-in-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत शाहपुर गांव निवासी अंगद (25) पुत्र गंगाप्रसाद रविवार देर शाम बाइक से अहिरौली से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंतौरा गांव निवासी जसराज (45) पुत्र राजपाल सोमवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी निवासी रंगीलाल (46) पुत्र संतराम सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन