{"_id":"586d39eb4f1c1b1c7e159fc9","slug":"three-people-injured-in-accidents-one-s-condition-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी श्यामलाल (22) पुत्र बाबूलाल बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव निवासिनी ज्ञानमती (55) पत्नी जगदीश मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टांडा निवासी बृजभूषण (32) पुत्र बसंतलाल मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन