{"_id":"575da69c4f1c1b7d3f11bbaa","slug":"three-people-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo pic
विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अलीगंज अंतर्गत बहादुरपुर निवासी रामजतन (40) पुत्र रामअजोर शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से गांव जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे पहले सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत तेनुआ गांव निवासी रामजीत (46) पुत्र बनारसी रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत फत्तेपुर गांव निवासी विकास (20) पुत्र राजितराम रविवार दोपहर से पहले बाइक से अकबरपुर आते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।