{"_id":"58026ccd4f1c1b6e52292a4e","slug":"three-more-hit-by-high-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बुखार की चपेट में तीन और आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बुखार की चपेट में तीन और आए
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती बुखार से पीड़ित बालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तेज बुखार से पीड़ित होने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब इससे पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। शनिवार को भी तीन और लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत संदहां निवासिनी कविता (10) पुत्री मोतीलाल को शुक्रवार सुबह तेज बुखार चढ़ गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव निवासी राधे (32) पुत्र रामकृपाल को शनिवार भोर में तेज बुखार चढ़ गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी निखिल का नौ वर्षीय पुत्र अंकित शुक्रवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गया। पहले तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर शनिवार सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन