{"_id":"583b23d34f1c1b5d2908858e","slug":"three-members-of-a-family-sick-from-food-poijning","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के तीन लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के तीन लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती फूड पॉइजनिंग की शिकार महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत हरीपुर गांव में शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हरीपुर गांव निवासी राहुल व उनके परिवारीजन शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद सोने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद राहुल (29) पुत्र रामबहाल, अशरफा देवी (65) पत्नी रामबहाल व अंजू (28) पत्नी राहुल को पेट में तेज दर्द व उल्टी होने लगी। इससे परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। तीनों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया लेकिन तबियत और भी बिगड़ गई। लगातार हो रही उल्टी के बीच सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अशरफा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। राहुल ने बताया कि शनिवार देर शाम सनई का साग बना था। परिवार में उन तीनों ने ही उस सब्जी को खाया था। इसके बाद ही उनकी तबियत खराब हो गई। परिवार के जिन सदस्यों ने वह सब्जी नहीं खाई, उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन