{"_id":"57b7466b4f1c1bfe136eb0a4","slug":"three-injured-in-the-accident-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन घायल, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायल ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत अजमेरी बादशाहपुर गांव निवासी रामजनम (45) पुत्र रामचंद्र गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासिनी केवलादेवी (48) पत्नी रामनेवल शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, फैजाबाद जनपद अंतर्गत गोशाईगंज थाना क्षेत्र के गोशाईगंज बाजार निवासी कृष्णकुमार निवासी (13) पुत्र रमेश शुक्रवार सुबह यादव नगर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन