{"_id":"6bb2199b4d747f4eb738dd1d05ee467b","slug":"three-injured-in-collision-of-jeep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप की टक्कर से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप की टक्कर से तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक जलालपुर थाना अंतर्गत गौराकमाल निवासी लल्लन (42), जलालपुर नगर निवासी इरफान (30) व शेखपुर गांव निवासी रामकरन (32) शुक्रवार सुबह एक ही बाइक से किसी कार्य से अकबरपुर आए हुए थे।
विज्ञापन
अपराह्न करीब वे सभी वापस जलालपुर जाने लगे। अकबरपुर-जलालपुर मार्ग स्थित नवानगर गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया, जहां लल्लन की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन