{"_id":"1fda5caef1f4ee0cd16f155683b327b6","slug":"three-injured-in-accidents-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासिनी कैलाशा देवी (60) पत्नी संतराम शुक्रवार को गांव के पास सड़क पार कर रही थी। इसी बीच अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव की मालती (52) पत्नी मिठाईलाल शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
वह एक युवक के साथ बाइक से सिकंदरपुर बाजार आ रही थी। रास्ते में ब्रेकर पर गाड़ी अनियंत्रितत हो गई और वह बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव निवासी आजाद (22) पुत्र अशरफ शुक्रवार को कटेहरी बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना उस समय हुई, जब वह बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।