{"_id":"92485019e07e9e1a862574d86e904abf","slug":"three-injured-in-accidents-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल
Updated Sun, 20 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी जानकी (37) पुत्र ओरीलाल शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कलक्ट्रेट के निकट एक दूसरी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी अमित (15) पुत्र छोटूलाल रविवार सुबह साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीटी थाना क्षेत्र के भीटी बाजार निवासी राधेश्याम (55) पुत्र मनीराम रविवार भोर में घर के सामने सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन