{"_id":"35226ec8d3eb2f3e5081f600cf18d18e","slug":"three-injured-in-accidents-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अन्तर्गत शहजादपुर निवासी जितेंद्र (25) पुत्र मनीराम मंगलवार रात बाइक से जाते समय पुराने तहसील तिराहे के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मलेथू गांव निवासी राना (26) पुत्र रामकिशुन मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसी थाना क्षेत्र के बैरमपुर निवासी मोहनलाल (55) पुत्र बाबूराम मंगलवार देर शाम गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन