{"_id":"4edf478096ee5f07949e7914532612ac","slug":"three-injured-in-accidents-a-serious-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन घायल, एक गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (35) पुत्र रामदयाल शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय कलक्ट्रेट के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी बृजलाल (70) पुत्र राधेश्याम शनिवार भोर में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के रुकुमपुर गांव निवासी दिनेश (25) पुत्र जियालाल शनिवार सुबह बाइक से जलालपुर बाजार जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। पहले उसे सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन