{"_id":"5787d5024f1c1b217913d9c0","slug":"three-injured-in-accident-including-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी अमर गुप्त (22) पुत्र जीत कुमार गुरुवार सुबह बाइक से रोडवेज स्टेशन की तरफ जा रहा था।
इसी बीच एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी रामनयन (61) पुत्र राममूरत बुधवार शाम बाजार में सड़क पार करते समय मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा निवासी लक्ष्मण (50) पुत्र लालबिहारी गुरुवार सुबह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। हजपुरा चौराहे पर वह बाइक की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। लक्ष्मण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन