फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three injured in accident

हादसों में युवती समेत तीन घायल

Fri, 19 Jun 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Fri, 19 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

फैजाबाद जिले के रग्घूपुर गांव निवासी अंबिका प्रसाद (19) पुत्र दुर्गा प्रसाद शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी बाजार के निकट पीछे से आ रही एक जीप (बोलेरो) ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


समाजवादी एंबुलेंस सेवा से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। टांडा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी हरिश्चंद्र (25) पुत्र अच्छेलाल शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था।
विज्ञापन


अरियाबाजार के निकट पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासिनी पूजा (18) पुत्री संतोष गुरुवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इस बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed