फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three injured due to collision with tractor trolley in tripling

ट्रिपलिंग में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से तीन घायल

Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three injured due to collision with tractor trolley in tripling
अंबेडकरनगर। आस्टिकन मेला देखने के लिए एक ही बाइक से जा रहे तीन व्यक्तियों को बुधवार दोपहर परसाएं बाजार के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचल दिया। इसमें तीनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरसिंहदासपुर गांव निवासी अखिलेश (18), अंकेश (16) व अमित (16) बुधवार दोपहर एक ही बाइक से आस्टिकन मेला देखने के लिए जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे महरुआ थाना अंतर्गत परसाएं के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें तीनों को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

इससे पहले कि आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। गंभीर रूप से तीनों घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां अखिलेश व अंकेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed