फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three including two women died in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sun, 04 Feb 2024 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three including two women died in road accidents
अंबेडकरनगर। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो वृद्ध महिलाओं की वाहन से कुचलकर मौत हुई तो वहीं एक युवक की मौत गड्ढे में ट्रैक्टर पलट जाने से हुई।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम धर्मा मुबारकपट्टी राजेपुर गांव निवासी बदरुन्निशा (62) अपने किराने की दुकान के सामने खड़ी थीं। इसी बीच अकबरपुर की तरफ जा रहे वाहन ने सड़क के किनारे दाहिनी तरफ खड़ी महिला को रौंद दिया। इससे पहले कि चालक वाहन लेकर भागता तब तक ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। सांस चलने की उम्मीद में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया और कोतवाली लेकर चली गई। बताया जाता है कि वाहन एक दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी का था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर चौराहे पर रविवार दोपहर बाद एक वृद्ध महिला सड़क पार कर रही थी तभी वहां पहुंची पिकअप ने उसे रौंद दिया। मालीपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर यादव ने बताया कि 60 वर्षीय महिला बीते कई वर्ष से बाजार में रहकर भीख मांगकर गुजर बसर करती थी। उसके मूल निवास का कोई पता किसी को नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।


उधर कटका थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के बगल सर्विस रोड पर चारा काटने वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट के गहरे गड्ढे में पलट गया। इससे लगभग 40 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि संबंधित ट्रैक्टर राजस्थान का है। नंबर आदि के आधार पर अज्ञात चालक के नाम पता आदि की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed