फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three eyes of BJP and one ticket of Congress

भाजपा की तीन व कांग्रेस की एक टिकट पर टिकीं निगाहें

Tue, 01 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three eyes of BJP and one ticket of Congress
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस की ओर से घोषित होने वाली चार टिकटों पर अब सभी लोगों की निगाहेें टिकी हैं। इनमें भाजपा को जहां टांडा, आलापुर व अकबरपुर में प्रत्याशी घोषित करना है तो वहीं कांग्रेस की तरफ से कटेहरी में प्रत्याशी की घोषणा होनी शेष है। अन्य सीटों पर सपा, बसपा, भाजपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चार सीटों पर भाजपा व कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा का चुनाव छठे चरण में होना है। इसे देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा अब अंतिम चरण में है। जिले की कुल पांच विधानसभा सीटों पर तीन मार्च को मतदान कराया जाना है। सभी प्रमुख पार्टियों ने आमतौर पर अपने टिकट घोषित कर दिए हैं। बसपा व सपा की ओर से जहां सभी पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है, तो वहीं भाजपा व उसके गठबंधन दल ने दो सीट, जबकि कांग्रेस ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से कटेहरी में प्रत्याशी की घोषणा होनी बाकी है। पार्टी ने चार में से तीन सीटों पर महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कटेहरी की सीट भी महिला कोटे में ही जाएगी। हालांकि कई पुरुष दावेदार भी यहां लाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से टांडा, आलापुर व अकबरपुर में ही प्रत्याशी की घोषणा होनी शेष है। इनमें से अकबरपुर में भाजपा के लिए टिकट का निर्धारण करना कोई कठिन नहीं है, वहीं आलापुर में भी ज्यादा मारामारी का माहौल नहीं है। पार्टी के लिए टांडा की सीट पर टिकट का निर्धारण करना माथापच्ची का सबब बना हुआ है। यहां से सिटिंग विधायक संजू देवी व उनके प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त प्रबल दावेदार हैं। सपा की तरफ से पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा को टिकट दिए जाने के पहले तक भाजपा में दो पूर्व जिलाध्यक्षों की दावेदारी भी मजबूत बनी हुई थी।

राममूर्ति के आने के बाद बसपा अपने घोषित कुर्मी उम्मीदवार को बदल रही है तो इसे देखते हुए भाजपा को भी अपनी रणनीति में बदलाव लाना पड़ा है। इसके चलते ही टिकट का फैसला और लटक गया है। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन के भीतर भाजपा व कांग्रेस की तरफ से टिकट को लेकर जल्द ही कोई समुचित निर्णय ले लिया जाएगा। इसके बाद ही जिले की सभी सीटों पर चुनावी तस्वीर पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed